Rajasthan Budget 2023 | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं को दिया बहुत बड़ा तोहफ़ा | पूरी जानकारी के साथ।

=> Rajasthan Budget 2023। जाने क्या - क्या घोषणाय की है मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत ने।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 10 फरवरी 2023 को जारी किया बजट, जाने क्या क्या है राजस्थान बजट 2023 में। Rajasthan Budget 2023 जारी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राजस्थान विधानसभा में जारी किया बजट 2023।


बजट में मुख्यमंत्री श्री अशोक ने कई बड़ी घोषणा की है। इसमें बेरोजगार युवाओं, स्टूडेंट के लिए राहत की योजनाएं शामिल हैं। Rajasthan Budget 2023। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रों में राहत के कार्य शामिल है।


Rajasthan मुख्यमंत्री अशोक ने कही बड़ी घोषणाय कर दी है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई महत्त्वपूर्ण घोषणाओ को नीचे उपलब्ध करवाया गया है।


=> मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा की गई महत्त्वपूर्ण घोषणाय निम्नलिखित है। 


  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने budget भाषण में कहा कि अलग अलग जगह से हमें नए जिले बनाने के प्रस्ताव मिले है. उनका अध्ययन कर निर्णय लिया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट का अध्ययन करके होगा फैसला।

  • अनुप्रति योजना का दायरा दोगुना बढ़ा दिया, इस योजना के तहत अब 15000 की बजाय 30000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर। 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में lpg गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

  • 2023 में बायोटेक्नोलॉजी को भी लाया जाना प्रस्तावित हुआ है।

  • जयपुर में राजीव गांधी एविएशन एकेडमी बनाने की घोषणा की गई है। 350 करोड़ लागत से एविएशन एकेडमी में कोर्सेज शुरू किए हो सकेंगे।

  • स्किल यूनवर्सिटी का नाम विश्वकर्मा इंडस्ट्री करना प्रस्तावित हुआ है।

  • राज्य में नए कन्या महाविद्यालय खोले जाएंगे।

  • राजस्थान गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस में 500 स्टूडेंट्स को प्रतिवर्ष लाभावंत किया जाएगा।

  • 300 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है।

  • बालिकाओं को दी जाने वाली स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार की जाएगी. इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया जाना प्रस्तावित हुआ है।

  • RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में 1 से 12वीं क्लास तक छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

  • Transport voucher scheme स्कूली बच्चों के लिए लागू की जाएगी जिसके अंतर्गत यात्रा की दूरी 50 KM से बढ़ाकर 75 KM  की गई है।

  • अशोक गहलोत ने राज्य में OPS का दायरा बढ़ाया। निगम, बोर्ड, आयोग और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को भी मिलेगी old pension scheme.

  • 1 करोड़ NFSA परिवारों के लिए प्रतिमाह मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा food पैकेट योजना, पैकेट में 1-1 किलो दाल, चीनी, नमक, और मसाले तथा 1 लीटर food oil दिया जायेगा।

  • मिड डे मील के तहत अब बच्चों को रोजाना दूध मिलेगा।

  • मेजर ध्यानचंद योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा की गई हैं।

  • 1000 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।

  • 10 हजार युवाओं को नॉर्थ ईस्ट सहित देश में कल्चर एक्सचेंज के लिए भेजा जाएगा, युवा उत्सव आयोजित होंगे।

  • NSS, NCC और स्काउट एक्टिविटी पूरे प्रदेश में शुरू करना प्रस्तावित है

  • यूनिवर्सल हेल्थ योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बनेगा।

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रति परिवार 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए तक की राशि की घोषणा की गई हैं। सभी ews के लिए भी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की गई है

  • निशुल्क जांच में टेक्सिंग उपकरण सहित आवश्यक उपकरणों के लिए 30 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

  • दुर्घटना में मृत्यु पर दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की गई।

  • राजस्थान में 100 यूनिट तक घरेलू बिजली पर छूट मिलेगी।

  • कोटा, उदयपुर, जोधपुर में नए ऑडिटोरियम की घोषणा की गई है

  • बालिकाओं को स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार दी जाएगी। इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया जाना प्रस्तावित की गई है

  • ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम स्कूली बच्चों के लिए लागू की जाएगी। 50 किलोमीटर से बढ़ाकर 75 किलोमीटर यात्रा हो सकेगी रोजाना

  • राजीव गांधी पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

  • पेपर लीक करने वालों के खिलाफ, SOG के अधीन स्पेशल टास्क फोर्स होगी गठित करने की बात कही गई है।

  • 100 मेगा रोजगार मेलो का आयोजन किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पार्ट टाइम कांट्रेक्चुअल हायरिंग सर्विस रूल बनाया जाना प्रस्तावित किया। इससे लगभग दो लाख कार्मिक लाभान्वित होंगे। लांगरिया के मानदेय में भी 15% की बढ़ोतरी की गई।

  • महिला उद्यमियों को मासिक भत्ता दिया जायेगा।

  • हर जिले में विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनाय जायेंगे।

  • सभी भर्ती परीक्षाए निशुल्क कराई जाएंगी।

  • हर जिला मुख्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की बात कही गई।

  • खाद्य सुरक्षा परिवारों को मुफ्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जाएंगे। पैकेट में दाल, चीनी सहित राशन की सामग्री होगी। 3000 करोड़ खर्च होंगे।

  • घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना शुरू होगी। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।

  • राजस्थान बजट में 30,000 सफाई कर्मियों की भर्तियों की घोषणा की गई है।

  • युवाओं को मुख्यमंत्री गहलोत का तोहफा, अब भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए कराना होगा एक बार रजिस्ट्रेशन, इसके बाद किसी भी भर्ती परीक्षा में नहीं देनी होगी फॉर्म फीस।

  • अब हर जिला मुख्यालय पर खुलेगा यूथ हॉस्टल।

  • हर जिला मुख्यालय पर सावित्रीबाई फुले लाइब्रेरी खोली जाएगी।

  • घरेलू उपभोक्ताओं को 50 से बढ़ाकर 100 यूनिट बिजली निशुल्क मिलेगी।

  • चिरंजीवी बीमा योजना की राशि 10 से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई है।

  • EWS परिवारों को निशुल्क चिरंजीवी योजना की गई है

  • स्काउट गाइड को रोडवेज में निःशुल्क यात्रा। महिलाओं को भी रोडवेज में 50% की छूट मिलेगी।

  • महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा, 200 स्टूडेंट्स जिन जगहों पर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने की मांग रखेंगे, उन स्कूलों में भी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे

  • राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी खेलों में150 करोड़ लागत।

  • कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चे-बच्चियों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. कोरोना काल में जिन बच्चों के मां-बाप का निधन हो गया था उनको सरकारी नौकरी दी जाएगी।

  • प्रदेश के सभी परिवारों को 125 दिवस प्रतिवर्ष की रोजगार गारंटी दी जाएगी, एकल महिला होने की स्थिति में न्यूनतम पेंशन होगी.

  • राज्य में 500 करोड़ रुपए का युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।

  • भर्तियां समय पर की जाएंगी। पेपर लीक को रोकने के लिए SOG के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो पेपर लीक रोकने के कदम उठाएगी।

  • हर जिले में 250 करोड़ की लागत ऑनलाइन एग्जाम सेंटर खोले जाएंगे।

  • सभी भर्ती परीक्षाएं होंगी अब फ्री में, भर्ती परीक्षाओं में किसी तरह की फीस।

  • जिला मुख्यालयों पर 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे, परीक्षाओं में जाने वाले युवा इनमें रुक सकेंगे।

  • मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना शुरू होगी, खुद का उद्योग लगाने के लिए 5 लाख तक की मार्जिन मनी दी जाएगी।

  • जयपुर-जोधपुर और उदयपुर में 30 करोड़ रुपए science park के विकास के लिए प्रस्तावित किए।

  • High End Research के लिए जयपुर में एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी बनाने की घोषणा 300 करोड़ रुपए लागत से।



1. राजस्थान बजट कब जारी किया गया?

राजस्थान बजट 10 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी किया।



Post a Comment

0 Comments