क्रिप्टोकरेंसी आमतौर पर डिसेंट्रलाइज्ड डिजिटल money है जिसे इंटरनेट पर use करने के लिए design किया गया है। Bitcoin, जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था, पहली क्रिप्टोकरेंसी थी, और यह अब तक की सबसे बड़ी, सबसे प्रभावशाली और सबसे प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी है। उस दशक के बाद से, Bitcoin और अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसे Ethereum जारी किए गए, जो fund के डिजिटल ऑप्शन के रूप में विकसित हुए हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे popular क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin, Ethereum, Bitcoin Cash, और Litecoin हैं।
अन्य प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी में Tezos, EOS और ZCash शामिल हैं। कुछ BItcoin के समान हैं। जो अन्य विभिन्न तकनीकों पर based हैं, या उनमें नई विशेषताएं हैं। क्रिप्टो bank या पेमेंट प्रोसेस, बिचौलिय की आवश्यकता के बिना online मनी ट्रांसफर संभव बनाता है, और low charges पर price को world level पर, लगभग तुरंत, किसी भी समय (24/7) स्थानांतरित करने की अनुमति देता है। क्रिप्टोकरेंसी आमतौर पर किसी भी गवर्नमेंट या अन्य सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा जारी या कंट्रोल नहीं की जा सकती हैं। वे फ्री, open source software चलाने वाले कंप्यूटरों के peer-to-peer नेटवर्क द्वारा मैनेज की जाती हैं। और, इसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।
यदि इसमें कोई बैंक या गवर्नमेंट शामिल नहीं है, तो क्रिप्टो safe कैसे है? यह सुरक्षित है क्योंकि सभी ट्रांजैक्शन की जांच एक ब्लॉकचैन नामक टेक्नोलोजी द्वारा की जाती है। एक क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचैन, बैंक की बैलेंस शीट के समान है। प्रत्येक करेंसी का अपना ब्लॉकचैन होता है, जो उस करेंसी का उपयोग करके किए गए हर एक ट्रांजैक्शन का एक निरंतर, लगातार रि -वेरिफाइड रिकॉर्ड रखता है। एक बैंक के बैलेंस शीट के विपरीत, एक क्रिप्टो ब्लॉकचैन डिजिटल करेंसी के पूरे नेटवर्क के पार्टिसिपेंट्स में बांटा जाता है कोई कंपनी, देश या थर्ड पार्टी इसे कंट्रोल नहीं कर सकते है। और कोई भी इसमे हिस्सा ले सकता है। ब्लॉकचैन एक सफल टेक्नोलोजी है जिसे हाल ही में दशकों के कंप्यूटर साइंस और mathematical इनोवेशन के माध्यम से संभव बनाया गया है।
सबसे महत्वपूर्ण बात, क्रिप्टोकरेंसी व्यक्तियों को उनकी संपत्ति पर पूर्ण नियंत्रण रखने की अनुमति देती है
Blockchain Technology क्या होती है?
ब्लॉकचैन एक शेयर्ड डेटाबेस है जिसे कंप्यूटर नेटवर्क के nodes के बीच साझा किया जाता है। एक डेटाबेस के रूप में, एक ब्लॉकचैन डिजिटल फॉर्मेट में इलेक्ट्रॉनिक रूप से डेटा स्टोर करता है। ट्रांजैक्शन के सुरक्षित और डिसेंट्रलाइज्ड रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए, Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेन्सी के लिए सिस्टम में ब्लॉकचेन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्लॉकचैन के साथ नवाचार यह है कि यह डेटा के रिकॉर्ड की शुद्धता और सुरक्षा की गारंटी देता है और एक विश्वसनीयता के साथ, थर्ड पार्टी की आवश्यकता के बिना विश्वास उत्पन्न करता है।
एक विशिष्ट डेटाबेस और एक ब्लॉकचैन के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर यह है कि डेटा को कैसे संरचित किया जाता है। एक ब्लॉकचैन groups में एक साथ जानकारी एकत्र करता है, जिन्हे ब्लॉक कहा जाता है, जिसमें सूचनाओं का सेट होता है। ब्लॉक में कुछ स्टोरेज कैपेसिटी होती हैं और जब ये भर जाते हैं, तो बंद कर दिए जाते हैं और पहले भरे हुए ब्लॉक से जुड़ जाते हैं, जिससे ब्लॉकचैन डेटा की एक चैन बनती है। उस नए जोड़े गए ब्लॉक के बाद आने वाली सभी नई इनफॉर्मेशन को एक नए बने ब्लॉक में कलेक्ट किया जाता है जिसे एक बार भरने के बाद चैन में जोड़ा दिया जाता हैं। एक डेटाबेस आमतौर पर अपने डेटा को सूची की तरह बनाता है, जबकि एक ब्लॉकचैन, जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है, अपने डेटा को ब्लॉक में संरचित करता है जो एक साथ बंधे होते हैं। डिसेंट्रलाइज्ड होने पर यह डेटा स्ट्रक्चर नेचुरल डेटा की अपरिवर्तनीय टाइमलाइन बन जाता है। जब कोई ब्लॉक भर जाता है, तो वह पत्थर के सामान सेट हो जाता है और इस टाइमलाइन का एक पार्ट बन जाता है। चैन में प्रत्येक ब्लॉक को चैन में जोड़े जाने पर एक एक्जैक्ट टाइम स्टाम्प दिया जाता है।
ब्लॉकचैन विशिष्ट डेटाबेस से इस तरह से भिन्न होता है कि वह इनफॉर्मेशन स्टोर करता है जबकि ब्लॉकचैन डेटा को ब्लॉक में स्टोर करते हैं जो फिर क्रिप्टोग्राफ़ीक रूप से एक साथ जुड़े होते हैं। जैसे ही नया डेटा आता है, इसे एक नए ब्लॉक में रिकॉर्ड किया जाता है। एक बार जब ब्लॉक डेटा से भर जाता है, तो इसे पिछले ब्लॉक पर चैन से बांध दिया जाता है, जो डेटा को क्रोनोलॉजिकल क्रम में एक चैन बना देता है। विभिन्न प्रकार की इनफॉर्मेशन को एक ब्लॉकचेन पर संग्रहीत किया जा सकता है, लेकिन अब तक का सबसे आम उपयोग ट्रांजैक्शन के लिए एक बैलेंस शीट के रूप में किया गया है।
Bitcoin के मामले में, ब्लॉकचेन का उपयोग डिसेंट्रलाइज्ड तरीके से किया जाता है ताकि किसी एक व्यक्ति या समूह का कंट्रोल न होकर, सभी यूजर सामूहिक रूप से नियंत्रण बनाए रखे हैं। डिसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचैन अपरिवर्तनीय हैं, जिसका अर्थ है कि रिकॉर्ड किया गया डेटा अपरिवर्तनीय है। Bitcoin के लिए, इसका मतलब है कि ट्रांजैक्शन स्थायी रूप से रिकॉर्ड किए जाते हैं और किसी के भी द्वारा देखे और पढ़े जा सकते हैं।

0 Comments