Republic Day 2023: कोई IAS तो कोई वकील, जानिए किन लोगों ने रखी थी संविधान की नींव

Republic Day 2023 History: 26 जनवरी 2023 को भारतीय गणतंत्र दिवस की धूम देशभर में नजर आ रही है।
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था (Constitution of India), जिससे देश लोकतांत्रिक नेशन बन गया था। इस साल भारत अपना 74वां republic day मना रहा है। भारत का संविधान format तैयार करने वाली समिति में कुल 7 मेम्बर थे। जानिए इन सातों शख्सियतों ने कितनी और कहां से पढ़ाई की है।


Dr. Bhimrao Ambedkar Education Qualification: डॉ. बी. आर. अंबेडकर 64 विषयों में मास्टर थे। उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान था। इनके पास कुल 32 डिग्रियां थीं। उन्होंने लगभग 21 वर्षों तक दुनिया के सभी धर्मों का तुलनात्मक तरीके से study किया था। Dr. B.r अंबेडकर ने लंदन school of economics में सिर्फ 2 साल 3 महीने में 8 साल की पढ़ाई पूरी की थी। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से 'Doctor of Science' नामक मूल्यवान doctorate की degree हासिल करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति हैं।


N. Gopalaswami Ayyangar Education Qualification: नरसिंह गोपालस्वामी अयंगर (Narasimha Gopalaswami Ayyangar) संविधान सभा की प्रारूप कमिटी के सदस्य, राज्य सभा के नेता, भारत की पहली मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री थे। वे मद्रास सिविल सर्विस में अधिकारी थे। उन्होंने वेस्टले स्कूल तथा प्रेसिडेंसी कॉलेज और मद्रास लॉ कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी।


Alladi Krishnaswamy Iyer Education Qualification: अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर भारतीय कानूनी विद्वान थे, जिन्हें भारतीय संविधान सभा के सदस्य के तौर पर चुना गया था। कृष्णस्वामी ने 1899 में मैट्रिक की परीक्षा पास करके मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की थी। अपने खाली समय में वे कानून (Law Study) की शिक्षा ग्रहण करते थे। फिर उन्होंने बीएल परीक्षा (BL Exam) पास की थी। इन्हें दीवान बहादुर कहा जाता था।


Kanhaiyalal Maneklal Munshi Education Qualification: कन्हैयालाल मुंशी (डॉ. के एम मुंशी) का जन्म 30 दिसंबर 1887 को गुजरात के भरूच में हुआ था। उन्होंने 1902 में बड़ौदा कॉलेज में एडमिशन लिया था। वह फर्स्ट क्लास से पास हुए थे। 1907 में अंग्रेजी विषय में सबसे ज्यादा अंक हासिल करके उन्हें बीए की डिग्री के साथ एलीट प्राइज( Elite prize ) से सम्मानित किया गया था। बाद में इसी यूनिवर्सिटी से उन्हें ऑनर्स की डिग्री भी मिली थी। 1910 में मुंबई से एलएलबी की डिग्री हासिल करके उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में वकील के तौर पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया था।


Muhammed Saadulah Education Qualification: सर सैयद मुहम्मद सादुल्ला ब्रिटिशकालीन भारत में असम के प्रीमियर (प्रधानमंत्री) तथा राजनीतिज्ञ, कानूनी विद्वान, संविधान सभा के प्रमुख सदस्य और असम यूनाइटेड मुस्लिम पार्टी के प्रमुख राजनेता थे। उन्होंने गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज और कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी। उनके पास एमए व बीएल की डिग्री थी।


N. Madhava Rao Education Qualification: न्यापति माधव राव (Sir Nyapathi Madhava Rao ) भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे। इन्होंने 1941 से 1945 तक मैसूर स्टेट के दीवान के तौर पर कार्य किया था। बाद में वह भारतीय संविधान की डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति के सदस्य बने थे। एन एम राव ने पहली रैंक के साथ मैसूर सिविल सर्विस परीक्षा पास की थी। इसके लिए उन्हें कारमाइकल पदक (Carmichael Medal) से सम्मानित किया गया था। उन्होंने असिस्टेंट कमीश्नर के तौर पर काम किया था।


TT Krishnamachari Education Qalification: तिरुवेल्लोर थत्तै कृष्णमाचारी (Tiruvellore Thattai Krishnamachari/TT Krishnamachari) ने 1956-1958 तक और 1964 से 1966 तक भारतीय फाइनेंस मिनीस्टर का कार्यभार संभाला था. उन्होंने तमिलनाडु में स्थित D.R.B.C.C.C. Hindu College से पढ़ाई की थी। उसके बाद मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था।

Post a Comment

0 Comments