MV गंगा विलास cruise दुनिया का सबसे लंबा motor vessel (mv) river cruise है। इसे भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
द्वारा 13 जनवरी 2023 को video conference के माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई थी, इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय port shipping और जलमार्ग मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। यह भारत में बना पहला cruise ship है।
गंगा विलास एक motor vessel (mv) प्रकार का cruise है, जहाज पर तीन deck हैं, जो 62 मीटर चौड़े और 12 मीटर लंबे हैं।
पर्यावरणविदों और संरक्षणवादियों को गंगा विलास क्रूज के परिणामस्वरूप गंगा नदी डॉल्फिन (platanista gangetica) के आवास को नुकसान होने का डर है।
भारत में बने पहले cruise जहाज के रूप में, mv गंगा विलास ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू की और बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ पहुंचा। गंगा विलास क्रूज को ऑपरेट करने वाली कंपनी, antara cruise website पर, वाराणसी से डिब्रूगढ़ की 51-दिवसीय यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 12.59 लाख रुपये का टिकट है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी से, mv गंगा विलास 51 दिनों में लगभग 3,200 किलोमीटर की यात्रा करके बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक 27 नदी प्रणालियों से गुजरेगा। जहाज पर 36 पर्यटकों की capacity के साथ, mv गंगा विलास में तीन deck और 18 suite (cabin) हैं। अपनी पहली यात्रा के लिए स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटकों ने पूरी यात्रा के लिए sign up किया है।
MV गंगा विलास cruise यात्रा कार्यक्रम में विश्व धरोहर स्थल, राष्ट्रीय उद्यान और नदी घाट से लेकर बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इस 51 दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के दौरान पचास से अधिक स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।

0 Comments